भागलपुर, अप्रैल 21 -- बारसोई निज प्रतिनिधि बारसोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी रविवार देर रात थाना क्षेत्र बारसोई बलरामपुर मुख्य सड़क दयेचंद गेट में पश्चिम बंगाल की ओर से आ रहें चार पहिया वाहन से चेकिंग के दौरान बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक चारपहिया वाहन से तस्करी के लिए ले जा रहे बड़ी संख्या में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान जब चारपहिया वाहन को सर्च किया गया तो उसमें से अलग-अलग ब्रांड के 750 एमएल का 134 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। कुल 100.5 लीटर शराब जब्त किया गया है। इसके अलावे फोर्ड वाहन सहित चालक की पहचान अजित कुमार टीका पट्टी पूर्णिया का रहने वाला हैं। गश्ती दल में एसआई अनिल कुमार, पीएसआई मनोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.