भागलपुर, अगस्त 16 -- कटिहार । एक संवाददाता बलरामपुर पुलिस ने दो बाइक सवार को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है । बलरामपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि बाइक सवार विदेशी शराब के साथ बजरगांव चेकपोस्ट के पास जा रही है। उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन जाॅच किया गया तो एक मोटरसाईकिल में लदे बोरा में रखा हुआ 33.81 लीटर विदेशी शराब और आरोपियों का बाइक को बरामद किया गया तथा दो तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्णिया जिले के रघुवंश नगर थाना क्षेत्र के औरलाहा निवासी नवनीत कुमार और रजनीश कुमार के रुप में हुई है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.