भागलपुर, फरवरी 24 -- सालमारी,एक संवाददाता। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर सोमवार से पुलिस सप्ताह मनाया जा रहा है।इसी कड़ी में सालमारी थाना द्वारा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय अरिहाना में पुलिस सप्ताह का आयोजन किया गया।चेतना सत्र के दौरान थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बच्चों को साइबर क्राइम,बाल विवाह,सड़क सुरक्षा,बाल अधिकार,घरेलू हिंसा और छेड़छाड़ के संदर्भ में बच्चों को विस्तृत जानकारी दी।थाना अध्यक्ष ने चेतना सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि मोबाइल मोबाइल के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी चाहिए।मोबाइल के माध्यम से लोगों की मेहनत की कमाई साइबर क्राइम वाले उड़ा देते है।साथ हीं कई लड़कियां भ्रम जाल में फंस कर जिंदगी बर्बाद कर लेती है।वहीं उन्होंने लड़कियों से बाल विवाह के खिलाफ खड़े होने की अपील की और उन्हें आगे पढ़ने केलिए प्रेरित किया।वहीं एएसआई र...