भागलपुर, जनवरी 3 -- कटिहार । एक संवाददाता जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में मनसाही थाना पुलिस ने नशे के विरुद्ध अभियान चलाते हुए नशे की हालत में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर फलका थाना पुलिस ने भी नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नशे की हालत में दो अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...