भागलपुर, जुलाई 29 -- समेली, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मुरादपुर पंचायत अंतर्गत राजेंद्र पार्क डुमरिया में स्थित विषहरी स्थान और ठाकुर वाड़ी समेली श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र बना हुआ है।नाग पंचमी के शुभ अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मां भगवती के प्रांगण में दो दिवसीय भव्य मेले की शुरुआत के साथ लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। कोशी नदी से सटे राजेन्द्र पार्क डुमरिया का बिषहरी मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना मां बिषहरी मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था केंद्र बना हुआ है। यहां प्रत्येक वर्ष ग्रामीण के सहयोग से दो दिवसीय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। जिसमें इलाके के सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं। इसको लेकर पूजन व मेले की तैयारी पूरी कर ली गई है।मेले के लिए मंदिर समिति और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा की व्यवस्था की...