भागलपुर, जनवरी 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। एनएच-31 पर सिमडगाछ कटरिया पुलिस कैंप के समीप सोमवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवगछिया की ओर से आ रहे पशु चारा लदे ट्रक के टायर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और ट्रक सड़क किनारे पलट गया, जिसके बाद उसमें भीषण आग लग गई। आग लगते ही ट्रक में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही छोटी दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घटना के कारण कुछ समय के लिए एनएच-31 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस कैंप के जवानों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सौभाग्य से इस हादसे में किसी के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.