भागलपुर, जून 23 -- कटिहार, एक संवाददाता नगर निगम कार्यालय में जनता दरबार लगाकर लगभग 45 लोगों की समस्या से महापौर उषा देवी अग्रवाल अवगत हुई । शहर के विभिन्न वार्डों से आए हुए लोगों ने महापौर को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया । जिसमें आवास योजना, सड़क, बिजली, जल जमाव एवं होल्डिंग टैक्स की समस्याओं से महापौर उषा देवी अग्रवाल को लोगों ने रूबरू करवाया जिसको लेकर महापौर उषा देवी अग्रवाल ने गंभीरता से सभी लोगों की समस्याओं को सुना । उन्होंने विभागीय पदाधिकारी को हम लोगों की समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया। मौके पर निगम पार्षद कुमारेन्द्र प्रताप सिंह मोनू, नगर निगम के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.