भागलपुर, फरवरी 1 -- कोढ़ा, एक संवाददाता। आदर्श थाना के परिसर के हवा महल में भूमि विवाद मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में राजस्व कर्मचारी सरोज कुमार ठाकुर पुलिस अवर निरीक्षक राकेश कुमार की उपस्थिति में कार्यवाही प्रारंभ हुई। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी जमीन की समस्या को लेकर आए थे जिसमें बेदखली बंटवारा रास्ते का विवाद आदि सामिल था।जनता दरबार में पूर्व से चले आ रहे मामले में सुनवाई की गई। सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के आपसी सहमति एवं जरूरी कागजात के जांचों उपरांत 02 मामले का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। जबकि शेष बचे 08 मामले में सुनवाई के लिए अगामी शनिवार को दोनों पक्षकार सूचना निर्गत किया गया है। मौके पर अंचल लिपिक अमित कुमार पीएलवी मनखुश मिश्र मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.