भागलपुर, मार्च 19 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का मनोबल काफी उंचा हो गया है। बीते मार्च के पखवाड़े में बदमाशों ने हत्या, भीषण चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा दिया है। क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनतई, चोरी और हत्या जैसी अपराधिक वारदातों से नगर पंचायत क्षेत्र के व्यवसाय व आमजन दहशत में हैं। पुलिस इन मामलों का खुलासा करने में नाकाम हो रही है। बीते छह मार्च को थाना क्षेत्र के एजी बाजार रोड बीएसएनएल कार्यालय के पास दुकान पर बैठी महिला से पैसा खुल्ला लेने के बहाने गले से सोने के चैन की छिनतई कर ली। इस मामले में पीड़िता के पुत्र राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि लुटेरों की गिरफ्तारी की दिशा में पुलिस कोई काम नहीं कर सकी है। इसके बाद 9 मार्च को मधेपुरा जिला के चौसा थाना अंतर्गत ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.