भागलपुर, फरवरी 9 -- कटिहार। कटिहार जिले में इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 छठे दिन भी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था और शांतिपूर्ण माहौल में जारी रही। जिला शिक्षा पदाधिकारी राहुल चंद्र चौधरी ने बताया कि जिले के कुल 52 परीक्षा केंद्रों पर 25000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्रशासन द्वारा परीक्षा को कदाचार मुक्त करने के लिए हर स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। जिसका असर परीक्षा केंद्रों पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को पहली पाली में हिंदी और दूसरी पाली में इतिहास विषय की परीक्षा हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...