भागलपुर, अप्रैल 13 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। शनिवार की रात आई आंधी बारिश के बाद कुरसेला पॉवर सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति 12 घंटे तक ठप हो गया। रात 1 बजे के करीब उत्तरी पश्चिमी हवाएं तेज रफ्तार से चली और कुछ देर बाद बारिश शुरु हो गई। इसी बीच बिजली कट गई। आंधी और तेज रफ्तार की बारिश के दौरान मेघगर्जन से लोगों में भय बना रहा। बारिश और आंधी से कई फसलों पर पर भी असर पड़ा है। कई जगहों पर आंधी में मक्का के फसल के गिरने की जानकारी सामने आई है। जबकि आम और लीची को भी नुकसान पहुंचा है। खेत में कटी गेंहू की फसल की तैयारी को लेकर किसान चिंतित हो गए हैं। इधर, 12 घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पानी और मोबाइल चार्ज करने की समस्या हुई। बताया गया कि आंधी में नवगछिया और रंगरा के बीच 33 केवी में फोल्ट आने के कारण बिजली की सप्लाई बंद हो गई। रविवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.