भागलपुर, जनवरी 6 -- आजमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शीतल मनी पंचायत के छमना गांव 9 नंबर वार्ड में अचानक आग लगने से तीन परिवार का तीन आवासीय तथा दो गैर आवासीय घर जलकर राख हो गया।इस अग्निकांड में नगदी सहित लाखों की संपत्ति जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षमना गांव में बीती रात्रि अचानक आग लगने से गांव के मोहम्मद जहीरुल मोहम्मद रूहूल मोहम्मद दिलशाद का तीन आवासीय तथा दो गैर आवासीय घर जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का समाचार लिखे जाने तक पता नहीं चल पाया था। इस भीषण अग्निकांड में खाने-पीने के अनाज सहित बर्तन चौकी पलंग कपड़े नगदी 50000 रुपए सहित तीन भरी सोना 35 भरी चांदी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से अगर आग बुझाई नहीं जाती तो उक्त मोहल्ले के लगभग एक दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो जाता। ग्रामीणों...