सुपौल, अगस्त 12 -- मनिहारी । निज स ंवाददाता नगर के सिग्नल टोला के पास रेलवे ट्रेक के किनारे एक झुग्गी मे अपने बच्चो को खाना खिला रही फुलकुमारी तथा उनके पति गब्बर की आंखे भरी थी। दोनो पति पत्नी ने कहा की हमनी के त पेट कशहू पेट भर जा रहल बा मगर माल मवेशी के त आधो पेट नईखे भर रहल बा । खेत मे लागल सारा परवल के फसल डुब गईल ।घर मे बाढ़ का पानी भरल बा । चार दिन से रेलवे लाइन के किनारे तंबु गिराकर माल मवेशी के साथ समय गुजार रहल बानी । अब तक सरकार के तरफ से कोई सहायता ना पहुंचल बा । यही कथा मनिहारी के लगभग पंचायतो की है । पंचायत के जनप्रतिनिधियो तथा सामाजिक लोग अपने अपने क्षेत्र के बाढ़ पिड़ितो को सरकारी सहायता पहुंचाने के लिए एसडीएम, बीडीओ, सीओ के कार्यालय का चक्कर काट रहें हैं । धुरियाही,दिलारपुर, बघार ,उत्तरी तथा दक्षिणी कांटाकोश पंचायतो मे सरक...