भागलपुर, फरवरी 20 -- बरारी। बरारी प्रखंड स्थित बरारी गांधी स्मृति भवन में जनता दल (यू) के प्रखंड अध्यक्ष पद का चुनाव प्रभारी अरुण कुमार चौधरी और प्रवेक्षक राजाराम महतो की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता का माहौल देखने को मिला। अध्यक्ष पद के लिए कुल सात उम्मीदवारों गुणसागर पासवान,मनोज सिंह कुशवाहा,सुशील सिंह,अरविंद भगत,अमरेंद्र सिंह,अजय चौधरी एवं कैलाश मंडल ने अपनी दावेदारी पेश की थी। मतदान में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में क्रियाशील सदस्य मतदान स्थल पर पहुंचे,जिससे संगठन के प्रति उनकी भागीदारी और उत्साह स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।हालांकि नामांकन प्रक्रिया के बाद राजनीतिक समीकरण बदले और आपसी सहमति के आधार पर सभी प्रत्याशियों ने मनोज सिंह कुशवाहा के पक्ष में समर्थन...