भागलपुर, जनवरी 22 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र अंतर्गत देसी एवं विदेशी शराब की तस्करी शराब सेवन एवं शराब की बिक्री और शराब निर्माण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी अभियान एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। संध्या गश्ती के दौरान 6 लोगों को शराब सेवन के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थाना अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान डुमरिया मोड़ के पास गश्ती टीम के द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सभी का ब्रेक एनालाइजर मशीन तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सा जांच के उपरांत सभी शराब सेवन किये हुए पाया गया है।मद्य निषेध कानून के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.