अररिया, मार्च 18 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय वेश्म में मंगलवार को एसडीसी अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी विभागों के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित हुए। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, आवास, बिजली, कृषि और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति एवं लंबित कार्यों पर विषेष चर्चा की गई। जबकि सभी विभागों के पदाधिकारी को आपसी समन्वय स्थापित कर विकास योजनाओं में गति लाने का निर्देश दिया गया। मौके पर सीओ अनुपम कुमारी, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमरलाल, एमओ कुमार किंचित, बीसीएम अभय कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.