अररिया, नवम्बर 11 -- कटिहार, एक संवाददाता विधानसभा चुनाव के तहत मंगलवार को एनडीए प्रत्याशी व पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने अपने परिवार के साथ मतदान किया। वे अपनी वृद्ध मां रेणु प्रसाद, पत्नी सुमित्रा देवी तथा पुत्र के साथ आदर्श मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान केंद्र पहुंचते ही लोगों ने उनका स्वागत किया। तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा पर्व है। उन्होंने कहा कि विकसित बिहार के निर्माण के लिए मतदान जरूरी है, इसलिए वे अपने परिवार के साथ मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचे हैं। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की कि वे निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि विकास, सुशासन और स्थिर सरकार के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। मतदान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और सुबह से ही मतदाताओं में उत्साह देखा गया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.