अररिया, नवम्बर 6 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने गुरुवार को बरारी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के चुनाव देश के लिए हमेशा महत्वपूर्ण रहा है, और बिहार ने हर संकट के समय देश को दिशा दिखाई है। उन्होंने लोगों से तानाशाही के खिलाफ लड़ने और लालू प्रसाद यादव को बिहार की राजनीति से हमेशा के लिए हटाने का आह्वान किया। कहा कि राम मंदिर निर्माण में बिहार की धरती ने आंदोलन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि 2014 में देश की जनता ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, जिन्होंने सदियों पुराना राम मंदिर का सपना साकार किया। उन्होंने लालू यादव पर आरोप लगाया कि वे हिंदुओं की आवाज दबाने का प्रयास करते रहे हैं। हिमंत शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य भारत से घुसपैठियों को बाहर निकालना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.