भागलपुर, जुलाई 9 -- कटिहार। बिहार में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान 2025 का विपक्ष द्वारा पूरे बिहार में विरोध किया जा रहा है। इसी कड़ी में कटिहार जिले के सालमारी कॉलेज चौराहा पर आज 9 जुलाई को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक इसी अव्यवस्था के खिलाफ पुर्ण चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन कांग्रेस नेता आफताब कंचन के नेतृत्व में हुआ, जिसमें स्थानीय जनता, पार्टी कार्यकर्ता और अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर हिस्सा लिया। प्रदर्शन का उद्देश्य साफ था - मतदाता सूची पुनरीक्षण में हो रही अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और प्रशासनिक गड़बड़ियों को उजागर करना और आम लोगों के वोटर अधिकारों की रक्षा करना। कांग्रेस नेता आफताब कंचन ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि इस बार का मतदाता पुनरीक्षण अभियान एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.