भागलपुर, मार्च 23 -- कटिहार । एलडब्ल्यूसी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के कार्यकर्ता सम्मेलन में सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष, नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। रविवार को सभी घटक दलों के प्रदेश अध्यक्ष व गणमान्य नेताओं ने एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यकर्ता सम्मेलन का उद्घाटन किया। कार्यकर्ता सम्मेलन की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने एवं संचालन जदयू के जिला अध्यक्ष सूरज राय ने किया। कार्यकर्ता सम्मेलन में विभिन्न पार्टियों के कार्यकर्ता और नेताओं का जनसैलाब उमड़ा हुआ था। इस अवसर पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप जयसवाल, लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी , हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह , रालोमो के प्रदेशध्यक्ष मदन चौधरी शामिल होकर विशाल जनसमूह को संबोधित किया। जदयू के प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.