भागलपुर, फरवरी 21 -- कटिहार, एक संवाददाता। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक श्री चेतन कुमार श्रीवास्तव ने 20 फरवरी को कामाख्या-न्यू बंगाईगांव-डांगतल सेक्शन का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान करीब 154 किलोमीटर रेलखंड का जायजा लिया गया। निरीक्षण में मुख्यालय व मंडल के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल रहे।महाप्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, छोटे-बड़े पुलों, सिग्नलिंग एवं टेलीकम्युनिकेशन सिस्टम, ट्रैक्शन इंस्टॉलेशन, समपार फाटक और स्टेशन अवसंरचना का विस्तृत मूल्यांकन किया। कर्व, प्वाइंट्स एंड क्रॉसिंग तथा चल रहे मेंटेनेंस कार्यों की बारीकी से जांच कर निर्धारित संरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन के निर्देश दिए। उन्होंने रेल अधिकारियों व फ्रंटलाइन कर्मियों से संवाद कर परिचालनिक तैयारी, संरक्षा जागरूकता और सजगता की समीक्षा की। स्टेशनों और कार...