अररिया, सितम्बर 30 -- 23 वर्षीय मृतिका शिखा देवी प्रायः दहेज प्रताड़ना का झेल रही थी दंश आजमनगर, एक संवाददाता सोमवार की देर रात्रि आजमनगर थाना क्षेत्र के चौलहर पंचायत अन्तर्गत वार्ड नंबर 3 मरहीं गांव में दहेज की खातिर एक विवाहिता की हत्या किऐ जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आलमपुर पंचायत अन्तर्गत पलडंगा हौंसपुर गांव निवासी विमल सिंह की पुत्री शिखा देवी ने चौलहर पंचायत अन्तर्गत मढ़ही गांव निवासी साहेब सिंह के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू सिंह के साथ पांच वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। प्रेम विवाह के बाद से ही दहेज के लिए शिखा देवी के साथ ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित किया जाने लगा। गरीब परिवार की शिखा देवी के माता-पिता दहेज देने के लिए सक्षम नहीं थे। इस बाबत शिखा देवी दहेज प्रताड़ना का लगातार शिकार होती रही। सोमवार...