भागलपुर, अक्टूबर 8 -- बारसोई निज प्रतिनिधि।नगर पंचायत बारसोई स्थित साड़ीबाड़ी ग्राम के एक प्रवासी मजदूर मोहम्मद नोमान (21वर्ष)की मृत्यु दिल्ली में डेंगू से हो गई । मृत प्रवासी मजदूर के शव को बुधवार को उसके पैतृक गांव साड़ीबाड़ी लाया गया। इस दौरान मृतक के घर पर परिवार वालों, रिश्तेदारों तथा आस पास के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मौके पर मृतक के शव से लिपट कर परिवार के सभी सदस्य छाती पीट-पीट कर रोने लगे। माता-पिता उसी पल बेसुध हो गयें। पल भर में ही परिवार पर मानों दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। मृतक के शव को दुखी मन से बुधवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। वह साड़ीबाड़ी ग्राम निवासी मोहम्मद सादिक का पुत्र था। इस संबंध में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल रेहान ने बताया कि मृतक दिल्ली स्थित नोएडा में रहकर मजदूरी का कार्य कर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। वह दो-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.