भागलपुर, फरवरी 5 -- कटिहार। जिले में वर्षों से खेती के लिए अनुपयोगी पड़ी जल जमाव प्रभावित जमीन अब किसानों के लिए वरदान साबित होने वाली है। जिले के जल जमाव वाले क्षेत्र की पहचान कर उन्हें खेती लायक बनाने की दिशा में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण और कृषि विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान शुरू करने जा रहे हैं। जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत ड्रोन सर्वे के माध्यम से जल जमाव प्रभावित इलाकों की सटीक पहचान की जाएगी ताकि अस्थाई समाधान निकाला जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...