भागलपुर, नवम्बर 7 -- कटिहार निज संवाददाता। डीएस कॉलेज में वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरा होने पर सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ विलास कुमार झा ने की। अपने संबोधन में डॉक्टर झा ने बताया कि वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित है। यह गीत मातृभूमि, भारतमाता, एकता और विविधता तथा भारत के लोगों की भावना का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी 1950 को भारत की संविधान सभा द्वारा इसे अपनाया गया था और इसी दिन भारत का राष्ट्रगान जन गण मन को भी अपनाया गया था। तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने घोषणा की थी कि राष्ट्रीय गीत को भी राष्ट्रगान के समान ही सम्मान दिया जाना चाहिए। प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि यह गीत रचयिता के उपन्यास आनंदमठ से लिया गया है और पहली बार 1896 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.