भागलपुर, मई 25 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र अमदाबाद प्रखंड के अंतर्गत बीते 21 मई को जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कटाव निरोधी कार्य का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अवैध खनन पर रोक लगाने को लेकर सख्त निर्देश दिए थे। बावजूद इसके गंगा एवं महानंदा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध रूप से मिट्टी की कटाई कर रहे हैं। समतल भूमि को अब गड्ढों में तब्दील कर रहे हैं।बता दें कि लोग समूह बनाकर दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या एक, गोविंदपुर गांव के समीप महानंदा नदी किनारे से बालू मिश्रित मिट्टी को कुदाल से काट रहे हैं। इसके बाद दर्जनों ट्रैक्टरों द्वारा इसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। उक्त अवैध खनन को रोकने के लिए कोई भी आला अधिकारी नहीं है।इस संबंध में अमदाबाद थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.