भागलपुर, फरवरी 14 -- कटिहार: बीते एक दशक के लंबे अंतराल के बाद आयोजित हो रहे इस क्रिकेट महोत्सव को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा जा रहा है। पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं।टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला मधेपुरा और कसबा के बीच खेला गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में जुटे। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता की विजेता टीम को 15,001 रुपये नकद पुरस्कार तथा ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 7,001 रुपये एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।टूर्नामेंट के आयोजनकर्ता समाजसेवी गौतम कुमार चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया ग...