भागलपुर, फरवरी 15 -- मनिहारी नि स। महाशिवरात्रि के अवसर पर पतीत पावनी उत्तरायण गंगा घाट पर शिवभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी । हर हर महादेव के नाम से पुरे मनिहारी गुंजायमान हो उठा था । पुरा बाजार,गंगा तट, सभी चौक चौराहा गेरुआ वस्त्र से पटा था । रविवार की अहले सुबह से ही शिवभक्त श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तट पर जुटाने लगी थी।महाशिवरात्र के अवसर पर श्रद्धालु गंगा घाट से जल भर कर सालमारी के बाबा गौरखनाथ धाम पर जलाभिषेक करते हैं।इसके अलावा सहरसा, पुणिया, अररीया, किशनगंज आदि के भी श्रद्धालु गंगा तट से जलभर कर अपने गन्तव्य के लिए निकलते हैं।मनिहारी के अर्धनारीश्वरी शिव मंदिर, रेलवे स्टेशन के नजदीक शिवसेना मंदिर, मुजवर राय जी टोला शिवमंदिर, नबाबगंज ठाकुरबाड़ी, सहित विभिन्न शिवमंदिरों मे महिलाओं तथा पुरुषों की भाड़ी भीड़ लगी थी । महाशिवरात्र का...