जमशेदपुर, फरवरी 19 -- जमशेदपुर। कटिहार, बक्सर और एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन में गुरुवार से टिकट बुकिंग शुरू हो गई। टाटानगर से बक्सर होली स्पेशल ट्रेन 3 मार्च से 1 अप्रैल तक चलेगी। टाटानगर से कटिहार होली स्पेशल 2 मार्च से 31 मार्च के बीच पांच फेरा लगाएगी जबकि, वहीं, दक्षिण पूर्व रेलवे जोन से टाटानगर एर्नाकुलम होली स्पेशल ट्रेन के चलने का भी आदेश हुआ है। होली स्पेशल ट्रेन चलने से बिहार, बंगाल, ओडिशा व दक्षिण भारत मार्ग के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत होगी। एर्नाकुलम में बुकिंग की स्पीड ज्यादा है जबकि, बक्सर और कटिहार होली स्पेशल ट्रेन में पहले दिन कम टिकट बुक हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...