फतेहपुर, फरवरी 1 -- खखरेरू। लंबे समय से क्षेत्र में बिना कनेक्शन कटिया डालकर चल रहे गन्ना कोल्हू की शिकायत पर कौशांबी की बिजलेंस टीम ने छापेमारी की। जिस पर पांच स्थान पर कोल्हू चलते पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए लापरवाही बरतने पर जेई सहित दो संविदा लाइनमैनों को निलंबित कर दिया गया। बताते हैं कि जेई के खिलाफ की जाने वाली शिकायत के बाद शीर्ष अधिकारियों द्वारा कौशांबी की बिजलेंस टीम का गठन किया गया था। जिस पर टीम ने देर रात बताए जाने वाले स्थान पर छापेमारी की। खखरेरू कनपुरवा उपकेंद्र से पोषित होने वाले कोट फीडर के चकिया व धाता फीडर के भीमपुर में की जाने वाली छापेमारी के दौरान पांच स्थानों पर बिना कनेक्शन गन्ना कोल्हू चलते पाए गए। बताते हैं कि देवबंद सहारनपुर के कमर हसन, शहरजाद अली तथा शहजाद द्वारा चकिया तथा मुस्तकीम अली व मुस्तकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.