लखनऊ, जुलाई 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कटिंग स्वींग अनुदेशक के आठ पदों पर भर्ती के लिए 64 अभ्यर्थियों को पात्र पाया है। इनका साक्षात्कार 29 जुलाई को आयोग कार्यालय में होगा। परीक्षा नियंत्रक विधान जायसवाल ने गुरुवार को इस संबंध में सूचना जारी की है। अनारक्षित और अन्य पिछड़ा वर्ग का कटऑफ 55.65 और अनुसूचित जाति का 54.86 प्रतिशत है। कुल 64 आवेदकों में छह को शर्तों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने का मौका दिया गया है। पात्रता रखते हुए भी कोई अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं हो पाया है, तो वह 18 जुलाई की शाम पांच बजे तक अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के कार्यालय में प्रत्यावेदन दे सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...