कटिहार, फरवरी 16 -- मनिहारी। नि स बाघमारा पंचायत के कटाव पीड़ित परिवार के लोगों का आशियाना पर प्रशासन का बुलडोजर चलने से सैकड़ो परिवार बेघर हो गए हैं। ये सभी कटाव पीड़ित 2014 में गंगा कटाव से विस्थापित होकर बाघमारा के पास कारी कोसी बांध पर शरण लिए हुए थे। गंगा का रौद्र रूप ने सभी परिवार का घर, आंगन, खेत-खलिहान के साथ-साथ उनके सपनों को निगल लिया था। सभी पीड़ित परिवार गरीब तबके के हैं तथा झुग्गी झोंपड़ी बनाकर किसी तरह जीवन यापन कर रहे थे। पीड़ित रंजीत सहनी, योगेंद्र चौधरी, अमरलाल सहनी, मंटू सहनी, राजू सहनी, सुधीर सहनी, विजय रजक, शंकर सहनी, मसौमत जानकी, प्रमोद सहनी, पंकज सहनी, शंकरचंद सहनी, बुद्धू रजक, मीना मसौमत सहित दो दर्जन से अधिक विस्थापित परिवार के लोगो ने बताया कि 12 वर्षो से किसी तरह बांध किनारे झोपड़ी बनाकर जीवन गुजार रहे थे। अब उसे...