किशनगंज, मार्च 20 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता। टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत चिल्हनियां पंचायत स्थित सुहिया हाट टोला रेतुआ नदी के कटाव के चपेट में है। इस वर्ष कटावरोधी कार्य नहीं कराया गया तो गांव सहित राजस्व हाट को नुकसान हो सकता है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में भय व्याप्त है। स्थानी ग्रामीणों ने बुधवार को बताया कि विगत कई वर्षों से स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बार-बार मिलकर कटाव से बचाव के लिए कटावरोधी कार्य कराने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन यहां के पीड़ित परिवारों के दुख दर्द से किसी को कोई सरोकार नहीं है। बताया जाता है कि बरसात के समय में यहां कटाव तेजी से होने लगती है। फिर उस समय प्रशासन से मदद की गुहार लगाने पर भी किसी से कोई मदद नहीं मिलती है। जिसके कारण स्थानीय ग्रामीण बाढ़ एवं कटाव का मार झेलते रहते हैं। ग्रामीण वीरेंद्र यादव, योगी साह, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.