मधेपुरा, मई 13 -- चौसा, निज संवाददाता। मोरसंडा पंचायत के बलोरा घाट में पिछले डेढ़ महीने से चल रहे कटाव निरोधी कार्य में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन से उच्च स्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि मोरसंडा पंचायत अंतर्गत बलोरा घाट में पिछले डेढ़ महीने से जल संसाधन विभाग पूर्वी तटबंध कोपड़िया प्रमंडल ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत से कटाव निरोधी का कार्य प्रारंभ किया है। ग्रामीण पिंकू मुनी, विनोद मुनि, विकास मुनी, सुभाष मुनी, दिनेश मुनि, बम बम मुनी, बालेश्वर मुनी, पारो मुनी, चंचला देवी, सकुना देवी, रीता देवी, मंजुला देवी ने कहा कि बलोरा घाट में करीब डेढ़ महीने से कटाव निरोधी कार्य चलाया जा रहा है। बताया गया कि कटाव निरोधी कार्य में मिट्टी बाहर से लाकर नदी किनारे देने का प्...