विकासनगर, मार्च 16 -- विकासनगर क्षेत्र के पर्यटन स्थलों में नदी और नहरों में लोगों के डूबने से लगातार हादसे हो रहे हैं। बावजूद इसके सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। खासकर कटापत्थर क्षेत्र में हर साल औसतन तीन से चार लोगों की डूबने से मौत होती है। कुछ माह पहले कटापत्थर में तीन लोगों की डूबने से मौत हो गई थी। लेकिन इसके बाद भी यहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए, जिसके चलते होली पर एक युवक की डूबने से मौत हो गई थी। गर्मियों की दस्तक के साथ ही पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने के लिए आते हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए सैलानी नदी, नहरों और गदेरों में नहाने के लिए उतरते हैं। जहां वह हादसे का शिकार हो जाते हैं। कटापत्थर पर्यटन स्थल की ही बात करें तो यहां गर्मियों में लोगों का तांता लगा रहता है। यहां नहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.