प्रयागराज, दिसम्बर 23 -- बाढ़ में इस बार श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के शिविर की जमीन भी कटान की जद में आ गई। अब जबकि मेला शुरू होने वाला है, संत के महावीर मार्ग पर लगने वाले शिविर के लिए जगह ही नहीं बची है। ऐसे में नाराज संतों ने मंगलवार को महावीर मार्ग के घाट के करीब तक शिविर लगाने का काम शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होते ही एसडीएम मेला विवेक शुक्ला व अन्य लोग पहुंचे और संतों से आग्रह किया कि ऐसा होने पर घाट प्रभावित हो जाएगा और सामान्य दिनों में समस्या बढ़ सकती है। महंत नृत्य गोपाल दास की मणि राम छावनी की जमीन महावीर पांटून पुल के दोनों ओर लगती है। इस बार इसी स्थान पर कटान का सबसे अधिक असर दिखाई दिया। घाट के करीब होने के कारण वो श्रद्धालु जिन्हें कहीं जगह नहीं मिलती वो इसी शिविर में रात ठहरते है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.