मऊ, फरवरी 15 -- दुबारी, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर बिशुनपुर स्थित बिनटोलियां में सरयू नदी की कटान से बेघर हो चुके पीड़ितों को दुबारी धूस ग्राम पंचायत में आवंटित भूमि पर एसडीएम राजेश अग्रवाल ने प्रशासन के साथ कब्जा दिलाया। शनिवार को 13 परिवारों को लगभग 325 कड़ी गाटा संख्या 2411 भूमि जो बंजर थी, उसको तहसील प्रशासन ने आवंटित की। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। पिछले वर्ष आई बाढ़ के दौरान यह 13 बाढ़ पीड़ित परिवारों का घर सरयू नदी धारा में विलीन हो गया था। जिसके बाद जिला प्रशासन की ओर से इन परिवारों को अस्थाई रूप से दुबारी जनता स्कूल में शरण दी गई थी। इसके बाद से ग्रामीण जिला प्रशासन से कटान रोकने के लिए ठोकर के निर्माण और पीड़ित परिवारों को फिर से बसाने के लिए भूमि आवंटित किया जाने की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग पर जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.