गुमला, जून 14 -- गुमला। रायडीह थाना क्षेत्र के चेरोटोली निवासी 33 वर्षीय नोबेल केरकेट्टा की शुक्रवार सुबह पेड़ से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार नोबेल कटहल तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था,तभी पैर फिसलने से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रायडीह स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम गुमला सदर अस्पताल में कर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...