नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- कटरीना कैफ और विकी कौशल के फैंस के लिए एक गुड न्यूज है। कटरीना मां बन गई हैं और उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के साथ ही कैटरीना और विकी की फैमिली में खुशियों का माहौल है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट कर सबको ये खुशखबरी बताई है जिसपर स्टार्स और फैंस उन्हें जमकर बधाई दे रहे हैं। दोनों ने पोस्ट शेयर कर लिखा, हमारे घर खुशियां आई है। हम अपने बेबी बॉय का स्वागत करते हैं.7 नवंबर 2025। कटरीना और विकी। इस पोस्ट को शेयर कर विकी ने लिखा, 'आशीर्वाद'। सब सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं। करीना ने लिखा, कैट.वेलकम टू बॉय मम्मा क्लब। तुम्हारे और विकी के लिए बहुत खुश हूं। प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, दोनों के लिए बहुत खुश हूं, बधाई। आयुष्मान खुराना ने लिखा, बेस्ट न्यूज.दोनों को बधाई। View this post on Instagram A ...