नई दिल्ली, मार्च 5 -- साल 2009 में आई फिल्म 'न्यूयॉर्क' याद है? इस फिल्म में नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम और कटरीना कैफ थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। लोगों को नील नितिन मुकेश और कटरीना कैफ की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी, लेकिन ऑफ-स्क्रीन दोनों एक-दूसरे से ढंग से बात तक नहीं कर रहे थे। इस बात का दावा नील नितिन मुकेश ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में किया है। नील ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू में कहा, "जब पहली बार कटरीना और मेरी मुलाकात हुई तब हम दोस्त नहीं, दुश्मन बन गए। हमारा साथ में पहला सीन शूट हो रहा था और लड़ाई पर लड़ाई हुई जा रही थी। कटरीना मेरी हर बात कट कर रही थी और मैं पूछे जा रहा था कि भाई समस्या क्या है?" नील ने आगे कहा, "फिर मैंने सुना कि कटरीना को मेरे रंग से कुछ प्रॉब्लम है। फिर मैंने सुना कि उन्हें म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.