शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। समाजवादी पीडीए संदेश साइकिल यात्रा कटरा विधानसभा के ग्राम खुदागंज से सपा छात्रसभा के कटरा विधानसभा अध्यक्ष मनोज सिंह व सपा लोहिया वाहिनी के कटरा विधानसभा अध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में शुरुआत हुई। शुरुआत सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव ने साइकिल चलाकर की। पीडीए संदेश साइकिल यात्रा का रातरात्रि विश्राम ग्राम सिउरा कटरा में हुआ। जिलाध्यक्ष ने बताया कि समापन 17 फरवरी को ग्राम खैरपुर में होगा। साइकिल यात्रा शुरू होने से पूर्व शहीद ए वतन ठाकुर रोशन सिंह की प्रतिमा पर सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खान, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व एमएलसी अमित यादव उर्फ़ रिंकू, अतिउल्ला सिद्दीकी, राम बहादुर गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता ने माल्यार्पण किया। इस दौरान रामबहादुर गुप्ता, ठाकुर अरुण सिंह, राजेश बॉथम...