मुजफ्फरपुर, फरवरी 3 -- कटरा, एक संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना के तहत जीविका कटरा की ओर से खंगुरा उच्च माध्यमिक विद्यालय, पहसौल में रोजगार सह मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में टाटा मोटर्स, क्वेस कॉर्प, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, एलएंडटी जैसी 12 से अधिक कंपनियों ने युवाओं का मार्गदर्शन व निबंधन किया। मेला में कुल 1331 युवाओं का निबंधन हुआ। 975 युवाओं को सीधी भर्ती के लिए निबंधन कराया। इनमें 287 को मौके पर ही जॉब ऑफर लेटर दिया गया। मेले का उद्घाटन जिलाधिकारी सुब्रत सेन, उप विकास आयुक्त श्रेष्ठ अनुपम, जीविका जिला परियोजना प्रबंधक अनीशा, प्रखंड प्रमुख मो. नूर आलम ने संयुक्त रूप से किया। आरएसईटीआई द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण हेतु 356 युवाओं का निबंधन किया गया। उन्हें काउंसलिंग कर उनकी रुचि एवं योग्यता के अनुसार उन्हें रोजग...