मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 13 -- कटरा, एक संवाददाता। मझौली-कटरा एनएच मुख्य मार्ग में भूसरा पुल से आगे तेज रफ्तार बाइक करीब 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इस हादसे में उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने कटरा सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उन्हें डाक्टर ने एसकेएमसीएच रेफर कर दिया। दोनों की पहचान कटरा निवासी उमेश मलिक (32) एवं मिट्ठू महतो (40) के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने बताया कि दोनों भूसरा की तरफ से लौट रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.