मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 26 -- कटरा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की बंधपुरा पंचायत के बसंत गांव स्थित पोखर में शुक्रवार को मछली मारने के दौरान दो गुट भिड़ गए। इस दौरान पंचायत के सरंपच एवं उनके समर्थकों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इसमें दारोगा श्रीकांत सिंह आंशिक रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है कि पंचायत के सरंपच फहद आजम को मछली मारने के लिए पोखर मिला था, जिसका कार्यकाल पूरा हो चुका है। वर्तमान में तेहवारा निवासी तपेंदर सिंह को मछली मारने का निर्देश मिला था। तपेंदर सिंह जब भी मछली मारने जाता था, तो सरपंच एवं उनके समर्थक विरोध करते थे। इसके बाद तपेंदर सिंह पुलिस से गुहार लगाई थी। शुक्रवार दोपहर बाद दारोगा श्रीकांत सिंह की निगरानी में तपेंदर सिंह मछली मारने पोखर पर पहुंचे। जानकारी मिलने पर सरपंच एवं...