दरभंगा, फरवरी 15 -- एसएच 56 पर अवैध बस व टेंपो स्टैंड बनाये जाने के कारण लोगों को कई तरह की समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के बदले दरभंगा से कुशेश्वरस्थान जाने वाली बसों का परिचालन कटरहिया हनुमान मंदिर से हो रहा है। छोटे-बड़े वाहनों का काफिला बेतरतीब अंदाज में एसएच 56 के दोनों तरफ खड़ा कर देने से माहौल अस्तव्यस्त बना है। लोगों का कहना है कि इससे हादसों का ग्राफ बढ़ा है। रोज मारपीट व गाली-ग्लौज होती है। वाहनों के चीं-पों व प्रेशर हॉर्न की आवाज से क्षेत्र अशांत है। लोग बताते हैं कि शहर के ट्रैफिक जाम को खत्म करने की पहल का खराब असर एसएच 56 के प्रारंभिक प्वाइंट पर पड़ा है। लोग प्रशासन से इस समस्या को दूर करने की मांग कर रहे हैं। शहर में वैकल्पिक बंदोबस्त के बिना बड़े वाहनों का प्रवेश रोकने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। दिल्ली म...