धनबाद, नवम्बर 12 -- धनबाद, संवाददाता धनबाद जिले में इस वर्ष सरकारी धान खरीद की रफ्तार बेहद सुस्त दिखाई दे रही है। जिला सहकारिता विभाग ने इस साल धान खरीदारी के लिए अभी तक लक्ष्य तय नहीं किया है। उम्मीद है कि गत साल जो निर्धारित लक्ष्य था, उसी के अनुसार इस साल भी खरीदारी करने की तैयारी की जा रही है। धान की खरीदारी के लिए 18 पैक्स चयनित किए गए हैं। इससे खरीद की तैयारियों पर सवाल उठने लगे हैं। जमीनी स्तर पर व्यवस्था अधूरी है। किसानों ने खेतों में धान की कटाई शुरू कर दी है। कई किसान धान को खलिहान और घरों के बाहर जमा कर रहे हैं। इस साल जिले में 34 हजार हेक्टेयर में धान की फसल तैयार हुई है। बीते वर्ष दो लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य था, जिसमें 80 प्रतिशत पूरा हुआ था। इस वर्ष जिले में 18 पैक्सों से धान की खरीदारी होगी। पिछले वर्ष 16 पैक्सों से ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.