हजारीबाग, फरवरी 12 -- कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड मुख्यालय स्थित मैदान में 13 फरवरी को जिला स्तरीय कृषि मेला -सह- प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मेला का उदघाटन हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल , विधायक मनोज यादव ,प्रदीप प्रसाद , रौशन चौधरी आदि लोग करेंगे। इसकी जानकारी कटकमदाग प्रखंड के बीपीएम विजय कुमार ने दी । उन्होंने बताया कि हजारीबाग आत्मा कार्यालय द्वारा आयोजित कृषि मेला में जिला के विभिन्न प्रखंडों के किसान उपस्थित रहेंगे । इच्छुक किसान अपने प्रादर्शन कृषि उत्पाद के साथ मेले ‌मे र सकेंगे । मेला में प्रत्येक प्रत्येक ‌प्रखंड से बेहतर ‌प्रदर्शन करने वाले 3 से 4 किसानों को उत्कृष्टता के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। साथ ही किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं के साथ-साथ कृषि के उन्नत तकनीक के बारे में भी...