हजारीबाग, जनवरी 9 -- कटकमसांडी। प्रतिनिधि आकांक्षी कटकमदाग‌ प्रखंड‌ स्थित फुटबॉल ग्राउंड में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय एक दिवसीय स्वास्थ मेला का आयोजन किया गया। मेला का उदघाटन कटकमदाग प्रखंड प्रमुख कुमारी बिनीता, एसीएमओ डॉ शशि जायसवाल,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भूषण राणा, जिला भीबीडी के महेन्द्र पाल ने संयुक्त रूप से किया । आयोजित इस मेला मे कुल 20 स्टॉल लगाए गए। सभी स्टॉल मे स्वास्थ कर्मियो ने स्वास्थ जांच के साथ काउंसलिंग भी की। मेला में एमटीएस सुरेंद्र कुमार ने वैक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यकर्म के मलेरिया, फाईलेरिया, डेंगू,चिकनगुनिया, जेई आदि रोगों के बारे मे विस्तृत जानकारी देते हुए सभी रोगों का लक्षण, बचाव और सम्पूर्ण उपचार के साथ साथ फॉलोअप करने के बारे मे बताया। मेला मे कुल 20 फाईलेरीया मरीजों को एमएमडीपी किट का वितरण करते हुए ...