सुपौल, जनवरी 12 -- सुपौल। सदर प्रखंड के लौकहा पंचायत स्थित कजहा गांव कंचनपुर टोला में सोमवार को कजहा ऑफ फॉर्म प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के द्वारा परियोजना संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नाबार्ड के महाप्रबंधक अजय साहू ने किया। महाप्रबंधक ने कंबल की गुणवत्ता को देखते हुए उसे जीआई टैग कराने कि योजना है ,जिससे कजहा के कंबल का राष्ट्रीय पहचान बन सके । उन्होंने कहा कि परियोजना संचालक समिति की बैठक में आर्टिजन को अपने संबोधन में कहा कि उक्त परियोजना में बन रहे कंबल,आसनी व शाल की निरीक्षण करते प्रसन्नता जाहिर करते बन रहे कंबल व शाल को और गुणवत्ता पूर्ण बनाने हेतु मार्गदर्शन भी दिया। सहायक महाप्रबंधक नाबार्ड पटना के सुमित शेरंग ने कहा कि अपनी परम्परा गत व्यवसाय को आधुनिक बाजार के साथ आगे बढ़ते हुए इसका बाजार व्यवस्था को मजबूत कर...