लखीसराय, फरवरी 24 -- चानन, निज संवाददाता। जिले के नक्सल प्रभावित कजरा में राज्य का अबतक का सबसे बड़ा बैट्री आधारित सोलर बिजली घर बनकर लगभग तैयार है। होली के बाद छह मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इस पावर प्लांट का मुआयना किया जायेगा। इस दौरान उनके साथ केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह की मौजूद रहेंगे। समृद्धि यात्रा के दौरान सीएम लखीसराय आ रहे हैं। राज्य की यह पहला बिजली घर परियोजना है जो समय से पहले बनकर तैयार है ओर चालू अवस्था में है। इस सोलर बिजली घर के निर्माण में 15 सौ करोड़ की लागत आई है। यह प्लांट नवीकरणीय उर्जा को बढ़ावा देगा और रात के समय भी निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। बताया जाता है कि यह देश का सबसे बड़ा बैटरी आधारित सोलर प्लांट है, जिसमें 254 एमएचडब्ल्यू की बैट्री उर्जा भंडारण प्रणाली लगी है...